📅 Published on: November 28, 2023
kapilvastupost
सिद्दार्थनगर15 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा सिद्धार्थनगर जिले के नगर पालिका सिद्धार्थनगर पर 28 नवंबर को पहुंची। इस संकल्प यात्रा का सिद्धार्थ नगर पालिका के कर्मचारी पदाधिकारी और अधिकारियों ने स्वागत किया|
इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सिद्धार्थनगर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव द्वारा शहरी क्षेत्र में चलाई जा रही भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
इस संकल्प यात्रा के बारे में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि प्रधानमंत्री से संबंधित पिछले 9 वर्षों में जो भी योजनाएं शहरी क्षेत्र में चलाई गई है उनका ब्यापक रूप से प्रचार प्रसार करना और इन योजनाओं से को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा निकाली गई है।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में मुफ्त आवास, मुक्त बिजली, गैस कनेक्शन मुफ्त राशन सहित जो भी योजनाएं चल रही है उनके लाभार्थियों को बुलाकर आज उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया