📅 Published on: November 29, 2023
Kapilvastupost
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना अंतर्गत बढ़नी इटवा मार्ग पर अकरहरा गांव के निकट पिकअप व ट्रक के आमने- सामने की टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ढेबरुवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जमधरा निवासी अब्दुल रहमान (27) सोमवार की देर शाम सहियापुर मंडी से पिकअप पर सब्जी लेकर आ रहे थे।
जैसे ही वह अकरहरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतनी जोरदार थी पिकअप चालक अब्दुल रहमान की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर देबरुआएसओ शशांक कुमार सिंह के ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब्दुल के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।