📅 Published on: December 17, 2023
आज़ादी के बाद से क़स्बा में देह व्यापार सिद्धार्थ नगर जनपद पर काला बदनुमा दाग बना हुवा है जिसे अब तक मिटाया नहीं जा सका है कभी कभी हवा हवाई में बातें उठी भी भी थी लेकिन देह व्यापार से जुडी महिलाओं को महिला शसक्तीकरण के नाम पर उनका सम्मान जनक पुनर्वास या सम्मनित जीवन जीने के लिए किसी भी तरह का ठोस प्रयास नहीं किया गया | अब एक बार फिर से क्षेत्र के राजा अंसारी और पशुपति प्रताप सिंह ने नया प्रयास किया है |
kapilvastupost
इटवा तहसील क्षेत्र के बिसकोहर मे देह व्यापार जोरों पर है देह व्यापार को लेकर लगातार बिसकोहर निवासी राजा के द्वारा लगातार अधिकारियों तक इसकी शिकायत करते रहते हैं वहीं राजा के द्वारा देह व्यापार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को लेकर लगातार अधिकारियों को शिकायत करते रहते हैं |
लेकिन दश्को पहले जैसी स्थित बनी हुई है महज रेड लाइट एरिया से बिसकोहर पुलिस चौकी 500 मीटर की दूरी पर है लेकिन आज भी देह व्यापार फलीभूत है जहाँ सरकार देह व्यापार पर प्रतिबंध लगाने को लेकर तत्पर है |
वहीं पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे देह यापार का धंधा आज भी फलफूल रहा है देह व्यापार को रोकने के लिए राजा ने जिले के उच्च अधिकारीयों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाया कि देह व्यापार पूरी तरीकें से बंद हो।
बताते चलें कि पूरे भारत में महिला शसक्तीकरण के नाम पर लगभग एक दशक से अभियान चल रहा है बावजूद इसके biskohar कसबे के देह व्यापार से जुडी नहिलाओं तक यह अभियान क्यों नहीं पहुंचा यह एक बड़ा प्रशन है |
वही रास्ट्रीय आजीविका मिशन की टीम ने भी कोई ठोस प्रयास नहीं किया देह व्यापार करने वाली महिलाओं को रोजी रोजगार से जोड़ा जा सके उन्हें समूहों का विकास और रोजगार सृजन के लिए प्रेरित प्रोत्साहित नहीं किया गया |
गरीबी की आड में देह व्यापार का धंधा रोका जाना चाहिए ऐसे समय में जब भारत विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है |
बाईट-राजा अंसारी
बाईट-पशुपति प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी