बढ़नी ब्लॉक के ग्रा०पं० गोल्हौरा मुस्तहकम व रेडवरिया में संकल्पित योजनाओं की दी जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक श्यामधनी राही, भाजपा नेता अनिल अग्रहरि व नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी

Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर

बढ़नी विकास खण्ड के ग्रा०पं० गोल्हौरा मुस्तहकम व रेडवरिया के टोला महादेव गाँव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोल्हौरा में आयोजित कार्यक्रम में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। स्कूली बच्चों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति लोगों की खूब वाह-वाही लूटी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा सदर विधायक श्यामधनी राही ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ बिपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को आसानी से गैस, निःशुल्क खाद्यान्न, पीएम आवास, सीएम आवास, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, शौचालय प्रोत्साहित धनराशि आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है और इसी सरकार में ही भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। धारा 370 के साथ कई योजनाओं पर बिस्तार से उन्होंने अपनी बात रखी। साथ ही कहा की भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित है, महिलाओं को सदन में भी आरक्षण देकर उनका सम्मान और कद बढ़ाया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव को सभी लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

भाजपा नेता नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मिल रहे खाद्यान्न, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास आदि को लेकर जानकारियाँ दी और कहा कि मोदी सरकार के योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता अनिल अग्रहरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी लाभकारी योजनाएं है।

उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे छूटे हुए पात्र लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। साथ ही उन्होंने बिजली, सड़क, रेल सुविधा, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 आदि सहित विभिन्न विन्दुओं पर बृहद चर्चा की। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार वाहन भी कार्यक्रम स्थल जाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर रही है।
कार्यक्रम को एडीओ पंचायत शकील अहमद, सचिव अवधेश यादव, कृषि विभाग के राम सेवक गुप्ता, ग्राम प्रधान मोहम्मद मुस्तफा, मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, मण्डल महामंत्री राधेश्याम तिवारी, आई.टी.सेल. संयोजक राजेश सिंह, प्रेम नारायण, ऑपरेटर जनार्दन पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम का संचालक भाजपा नेता अनिल अग्रहरि ने किया। साथ ही एडीओ पंचायत शकील अहमद ने सभी लोगों विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को शपथ दिलाई।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post