महथा प्रीमीयर लीग – पहले क्वार्टर फाइनल के कड़े मुकाबले में बसंतपुर की टीम ने गजहडा को हराया

बसंतपुर की तरफ से गुलजार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34 रनो की पारी खेली उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया|

kapilvastupost 

ग्राम पंचायत महथा में चल रहे महथा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला गजहड़ा बनाम बसंतपुर के बीच खेला गया |

बसंतपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 88 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में गजहडा की टीम 80 रन ही जोड़ सकी |

बसंतपुर की तरफ से गुलजार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34 रनो की पारी खेली उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया मैच के मुख्य अतिथि हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र प्रजापति कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव 112 नंबर वाहन चालक मो नईम रहे |

मौके पर ग्राम पंचायत महथा के प्रधान प्रतिनिधि मो आसिम (नैय्यर) चंद्रशेखर गोड जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा एसटी मोर्चा मो आरिफ खान धर्मेंद्र गोस्वामी अहद खान रामचयन निषाद समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे|