60 लाख की लागत से होगा न प शोहरतगढ़ में तालाब का सुंदरीकरण – विधायक

kapilvastupost 

नगर पंचायत शोहरतगढ़ में लगभग आधा दर्जन से अधिक बड़े पोखरे हैं जिनमें से सिर्फ एक शिव बाबा घाट ही सभी मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा के दृष्ट से लैश है |

जहाँ आम जनमानस का आन जाना लगा रहता है वही त्योहारों के समय भी नगर पंचायत शोहरतगढ़ की अधिकतर आबादी अपने सभी दैनिक व धार्मिक कार्य करना पसंद करती है |

नगर पंचायत के सीमा विस्तार के बाद एक और पोखरे का सुन्दरीकरण करना अनिवार्य हो गया है जिसे लेकर विधायक विनय वर्मा लगभग छ महीने से प्रयासरत थे |

लोक प्रिय विधायक विनय वर्मा के अथक प्रयास से नगर वासियों के लिए बड़ी खुश खबरी है विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत नगर पंचायत शोहरतगढ़ में आम जनमानस  के सपने को पंख लगा है।

आज उत्तर प्रदेश के मंत्री (नगर विकास व जनपद सिद्धार्थनगर प्रभारी मंत्री)  ए.के.शर्मा  के कार्यालय से शोहरतगढ़ विधायक को  यह खुशखबरी फोन करके दिया गया है |

विधायक विनय वर्मा ने बताया कि जनता के हित में हमारे द्वारा आनुशंसित प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री जी की इच्छा के अनुरूप नगर पंचायत शोहरतगढ़ में 60 लाख रुपये के मद से तालाब का सौन्दर्यीकरण पास हो गया है जिसके लिए तालाब का नाम और आंकलन यथाशीघ्र भेजने को कहा गया।

जनता के आवश्यकता क्षेत्र की सुन्दरता को बढाने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री जी तथा माननीय मंत्री जी (नगर विकास) को सादरपूर्वक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post
05:04