📅 Published on: December 27, 2023
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ के निकट महथा मोड़ पर एक बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई । टक्कर की आवाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा मौके पर लोगों की भीड़ लग गई पुलिस भी मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे कर लिया घटना शाम पांच बजे की बताई जा रही है।
बताया जाता है कि मृतक राकेश यादव पुत्र बृजलाल किसी आवश्यक काम से महथा से आ रहा था जैसे ही वह संपर्क मार्ग से हाई वे पर पहुंचा शोहरतगढ से बढ़नी जा रही ट्रक से टक्कर हो गया जिसमें बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार शोहरातगढ थाना क्षेत्र के पटियापुर गांव का निवासी बताया जा रहा है मृतक की उम्र लगभग पच्चीस वर्ष बताई जाती है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।