जोगिया ब्लाक के ग्राम जम्हीरिया में संकल्प यात्रा के दौरान जनता ने देखा सी एम का लाइव टेलीकास्ट

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शानदार आयोजन के लिए सी डी ओ जयेंद्र कुमार ने ग्राम विकास अधिकारी / सचिव मुहम्मद मुसतफा व ग्राम प्रधान की करी सराहना 

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर – जनयोजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत  सी एम द्वारा जनपद चन्दौली, महोबा, मेरठ, बस्ती एवं बारांबकी की लाभार्थियों से वार्ता की गयी जिसका लाइव प्रसारण ग्राम जम्हिरिया में विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में देखा गया।

मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद चन्दौली, महोबा, मेरठ, बस्ती एवं बारांबकी की लाभार्थियों से वार्ता कर उनसे जानकारी प्राप्त की गयी कि आप लोगो को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ मिल रहा है। लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि आवास, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, उज्ज्वला योजना व अन्य सभी प्रकार की योजनाओ का लाभ मिल रहा है।

सी एम ने कहा कि आप लोग अपने आस-पास के लोगो को जागरूक पात्र लोगो को योजनाओ का लाभ प्राप्त करने हेतु जागरूक करे। पात्र लाभार्थी जिनको योजनाओ का लाभ नही मिला है उनका रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ प्राप्त करे।

विकासित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा 15 नवम्बर 2023 को बिरसा मुण्डा जी की जयन्ती के अवसर पर किया गया है। सभी पात्र लाभ लाभार्थी तक लाभ पहुॅचाना संकल्प यात्रा का लक्ष्य है। प्रदेश की 57909 ग्राम पंचायतो के सापेक्ष 36983 ग्राम पंचायतो में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुॅची है।

खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को बुके देकर स्वागत किया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चो द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओ के बारे मे लोगो को जानकारी दी गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद के आधे से अधिक ग्राम पंचायतो में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कराया जा चुका है। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले।

इस अवसर पर विभिन्न विभागोः- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य आयुष्मान भारत, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, तथा अन्य विभागो द्वारा स्टाल लगाकर लोगो को जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास, प्रधान किसान सम्मान निधि, व अन्य लाभार्थी को प्रमाण-पत्र मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा दिया गया। गर्भवती महिलाओ की गोद भराई एवं अन्न प्रासन भी कराया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी विमलेस कुमार , जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, उप कृषि निदेशक उरविन्द कुमार विश्वकर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी जोगिया़, सचिव मोहम्ग्मद मुस्मतफा , ग्राम प्रधान  तथा ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post