📅 Published on: January 6, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत के भैंसहवा में आयोजित किया गया।
विद्यालय के बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा , खंड विकास अधिकारी अरुण श्रीवास्तव , प्रधान व एडियो पंचायत सचिव शामिल हुए।
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को आम जनता के बीच रखा और बताया कि किस प्रकार से डबल इंजन की सरकार उनके लिए कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि आज जो योजनाएं चल रहे हैं उनका श्रेय बी जे पी को जाता है इसलिए आगामी चुनाव में एक बार फिर से कमल का बटन। दबाकर मोदी जी को गद्दी पर बैठाने का आप जनता जनार्दन करें।
वहीं इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। वही वहीं मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए से सरकार द्वारा किए जा रही योजनाओं का गुणगान किया।
कार्यक्रम में कई विभागों के स्टाल भी लगाए गए।और लोगों ने अपनी आवश्यकता अनुसार विरधा पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन एवं तरह-तरह की बीमारियों के दवाई लिए वहीं लोगों ने शौचालय के लिए भी अप्लाई किया।