📅 Published on: January 7, 2024
Kapilvastupost
बांसी।मिठवल ब्लाक क्षेत्र के दो सफाईकर्मियों की आकस्मिक निधन हो जाने पर शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया।
सफाई कर्मी रमाशंकर गौड़ ग्राम पंचायत पिपरा मिश्र में तैनात थे तथा महराजगंज जनपद के पिपरिया गांव के निवासी थे इनका निधन शुक्रवार की शाम में हुआ है।
वहीं छरहठा में तैनातसफाईकर्मी जो ब्लाक क्षेत्र के कटबंध गांव के निवासी थे उनका निधन बुधवार को हुआ था।
दोनो सफाईकर्मियों के आकस्मिक निधन से सफाई कर्मी काफी दुखी है।शोक सभा में जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार गौतम ,ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार, ब्लॉक मंत्री राज कपूर चौधरी राजेश कुमार ,रामकिशोर जख्मी सहित तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद थे।