बढ़नी – अहिरौला में गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र का बी डी ओ धनंजय सिंह ने किया उदघाटन

गौ विज्ञान,प्राकृतिक खेती पंचगव्य चिकित्सा थेरेपी, मशरूम और वर्मीकंपोस्ट खाद पर होगा कार्य

Kapilvastupost

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के अहिरौला में गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र का उदघाटन किया गया।

इस दौरान वर्मीकंपोस्ट जैविक खाद, प्राकृतिक खेती के चरण पर आगंतुकों ने भ्रमण कर जानकारी प्राप्त किया। जिसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी प्राकृतिक खेती पर आना होगा तभी सभी स्वस्थ्य होंगे।

जैविक खाद से मिट्टी,जल, वायु, फसल से स्वस्थ्य और उत्पादन में वृद्धि होती है। गौ विज्ञान अनुसंधान के खुलने पर लोग यहां जैविक खाद,मशरूम, प्राकृतिक खेती पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

भविष्य में यह समाज के लिए हितकारी साबित होगा। दीनानाथ ने कहा गाय भारत का उत्थान मेंआर्थिक,कृषि,स्वास्थ्य और अध्यात्मिक रूप से योगदान सदियों से देती आ रही है। गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र के संचालक प्रधानाचार्य सुनील केसी ने कहा यह जनपद का पहला गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र है।

यहां पर गौ आधारित प्राकृतिक खेती,पंचगव्य चिकित्सा थेरेपी, मशरूम उत्पादन, वर्मीकंपोस्ट केचुआ द्वारा निर्मितखाद,केचुआ पालन, आयुर्वेद,पंचगव्य और पंचमहाभूत के संयोजन से औषधि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यहां पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी महिलाएं रोज ट्रेनिंग लेकर अपनी आजीविका चला सकेंगी। यहां पर 100 महीलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य इस वर्ष रखा गया है। भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा दिया जायेगा। इस दौरान ब्लॉक मिशन प्रबंधक उमेश कुमार भारदाज, कमलेश बेनवंशी, सरताज आलम,विजय सिंह चौधरी, कुलदीप चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य, शोभनाथ चौधरी, सारिका, मंजू देवी, कबूतरा देवी, निर्मला देवी, बंशीलाल चौधरी, महफूज आलम, हरिश्चंद्र, जीतबहादुर चौधरी, विजय शंकर यादव प्लान इंडिया,दिलीप पांडेय, जेपी शर्मा, युवा समाजसेवी लवकुश चौधरी, होली प्रसाद, रामनरेश चौधरी, विक्रम कुमार यादव सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post