स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ते कदम मोहनकोला स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटेंपर नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा का सी एम ओ ने किया उद्घाटन

Kapilvastupost

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुवे मोहनाकोला गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा शुक्रवार से सुरु हो गई है।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उच्चीकृत सुविधा का सी एम ओ डॉक्टर डी के चौधरी ने शुक्रवार को चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अविनाश चौधरी , ग्राम प्रधान अताउल्लाह मदनी , राधेश्याम तिवारी, योगेंद्र तिवारी , डॉक्टर एन पी सिंह , डॉक्टर ओ पी यादव , अरविंद पांडेय , सी एच ओ धीरज सिंह , अब्दुल रशीद ,ए एन एम फिरदौस फातिमा आशा और संगिनी की उपस्थिति में रिबन काटकर इसकी औपचारिक सुरूवत करी।

इस दौरान सी एम ओ ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में प्रदेश सरकार द्वारा मोहनकोल में नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा की शुरुवात की गई है जिससे आने वाले समय में एक दर्जन से अधिक गांव की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।