📅 Published on: February 13, 2024
Kapilvastupost
जागृति स्पोर्टिंग क्लब, बढ़नी की एक महत्वपूर्ण बैठक गत दिवस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमे क्लब के उपाध्यक्ष रहे असलम खान को नई जिम्मेदारी देते हुए आयोजन समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।
असलम खान को अध्यक्ष बनाए जाने पर तमाम खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सिद्धार्थनगर जनपद ही नही अपितु पूर्वाचल में वलीबाल के लिए चर्चित संस्था जागृति स्पोर्टिंग क्लब, बढ़नी ने क्लब के उपाध्यक्ष असलम खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है।
गत दिवस अमर स्कूल में हुई क्लब की बैठक में उक्त प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। इंडो नेपाल सामाजिक मंच के केंद्रीय सदस्य व लायंस क्लब, कृष्ण नगर के उपाध्यक्ष असलम खान ने कहा है कि जागृति क्लब ने जो विश्वास करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
वलीबाल के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उक्त बैठक में टूर्नामेंट आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में करमहुसेन इदरीशी, मु इब्राहिम, अजय प्रताप गुप्त, जुग्गीराम राही, अब्दुल कयूम, विनय शर्मा, इफ्तेखार अहमद, शाकिर अली, जमाल अहमद, निजाम अहमद खां, संजय मद्धेशिया, अलीमुद्दीन आदि कई पदाधिकारी शामिल रहे।