📅 Published on: February 13, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार सोमवार को रमेश चन्द्र -प्रथम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में आगामी 9 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों को निस्तारित किये जाने पर बल दिया गया तथा परिवार न्यायालय के परामर्शदाता, मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थगण एवं पारिवारिक मामलों से सम्बन्धित अधिवक्तागण के साथ अधिक से अधिक पारिवारिक वादों को सुलह समझौते के आधार निस्तारण पर बल दिया गया।
ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, मध्यस्थगण एवं परामर्शदातागण से राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु विस्तृत चर्चा की गयी।
उपस्थित मध्यस्थगण एवं परामर्शदातागण द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग की बात कही गयी।