डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के संचालन हेतु समिति की बैठक

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सोमवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के संचालन हेतु जिला प्रबन्धकीय समिति तथा दिव्यांगजनों के हितार्थ UDID Card जारी किये जाने के संबंध में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र डीडीआरसी का वर्ष 2020-21 हेतु भारत सरकार से प्राप्त ग्रांट से डीडीआरसी केन्द्र के कर्मचारियों के भुगतान पर विचार, डीडीआरसी के संचालन हेतु नवीन भवन का चिन्हांकन तथा क्क्त्ब् के संचालन हेतु नवीन डीडीआरसी गाइडलाइन 2022-23 हेतु कार्यदायी संस्था के चयन पर विचार हुआ।

बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं अन्य आदि उपस्थित रहे।