📅 Published on: March 6, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर शोहरतगढ़ के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने वाराणसी को 100 रनों से हराया।
टॉस जीतकर वाराणसी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए।
हर्षित पालीवाल ने 64, अभिषेक प्रताप 36 सोनू अधिकारी 32 रनों का योगदान दिया वाराणसी की तरफ से संजय 3 नीरज वह आदर्श ने दो-दो विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने होती वाराणसी की पूरी टीम ने महज 88 रन पर ऑल आउट हो गई. संजय ने 22 , भास्कर त्रिपाठी ने 17 रनों का योगदान दिया, उत्तराखंड की तरफ से हर्ष राणा ने दो वह हर्षित पालीवाल ने चार विकेट लिया उत्तराखंड इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनी कल इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बस्ती व चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के बीच खेला जाएगा।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच उत्तराखंड के कप्तान हर्षित पालीवाल रहे।