सिद्धार्थ नगर – सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने लोक सभा चुनाव का किया विरोध

विकसित भारत के नारे और प्रचार के धकोशले के बीच जिले के कई क्षेत्रों में सड़क निर्माण की समस्या से आम जनता दुखी है पांच वर्ष के अंदर एक गांव की सड़क नहीं बन पाई ।

Kapilvastupost

लोकसभा चुनाव सर पर है,इसको लेकर जंहा एक तरफ सभी पार्टियां तैयारी में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग भी सख्त है।

लेकिन सिद्धार्थनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने राजनीति पार्टीयो कि चिंता बढ़ा दी है मामला डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के डुमरियागंज बस्ती मार्ग के जबजौवा गेट से होते हुए मनहरापुर मार्ग का है।

जहा पर ग्रामीणों ने जगह जगह बैनर पोस्टर लगाकर रास्ते के बनाने कि मांग कि है ग्रामीणों का कहना है कि अगर रास्ता नहीं बना तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगें ग्रामीणों का कहेना है रोड नहीं तो वोट नहीं।

वहीं इस मामले को लेकर न जिले के जिम्मेदार अधिकारी बोलने को तैयार हैं ना ही नेता।

बाईट-1ग्रामीण
बाईट-2ग्रामीण
बाईट-3ग्रामीण।