📅 Published on: March 14, 2024
Kapilvastupost
नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन और जिला पंचायतीराज विभाग के समन्वय से जिला पंचायतीराज संसाधन केन्द्र के सभागार में खेसरहा, जोगिया, उसका बाजार और शोहरतगढ़ के 40 ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत के विकास हेतु ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण टीम को क्रियान्वित करने के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
उक्त कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन से जिला कार्यक्रम प्रमुख सत्येन्द्र सिंह द्वारा शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और कुपोषण मुक्त , महिला हितैषी ,बाल हितैषी, हरा भरा ग्राम पंचायत ,जल संचयन, लैंगिक समानता और समृद्ध ग्राम पंचायत बनाने हेतु बिस्तृत जानकारी दिया ।
उन्होंने बताया की जी पी पी एफ टी द्वारा गाँव का प्लान बनाने में पूर्ण सहयोग किया जायेगा जीरो कास्ट या लो कॉस्ट