📅 Published on: March 30, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम चनरगढ्ढी में एक महिला ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वृहस्पतिवार की सुबह रामजद की पत्नी सविता 27 वर्ष अपने कमरे में छत की कुंडी में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घर के लोग खेत से जब वापस घर आए तो देखा कि रामजद की पत्नी सविता फंदे से झूल रही है।
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र ग्राम महजिदिया निवासी राम सुंदर यादव की पुत्री सविता की शादी रामजद से चार वर्ष पूर्व हुआ था।
मृतका की तीन साल की एक बच्ची है।घर वालों ने उसको फंदे से उतारा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।सविता के पति रामजद ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नही रहता था उसका इलाज चल रहा था।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर कारवाई की जाएगी।