सिद्धार्थ नगर – दहेज के लिए पत्नी को मारकर किया बेहोश,मुकदमा दर्ज

Kapilvastupost

कोतवाली क्षेत्र के तरधौना गांव में दहेज की मांग पूरी ने होने पर मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने पुलिस कोतहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

चनरैया गांव निवासी पवन सिंह ने पुलिस को तहरीर दिया है कि

वह अपनी बहन बंदना की शादी एक वर्ष पूर्व तरघौना निवासी राजेश सिंह के पुत्र रामशरन के साथ किया है।

उसने बहन के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि बीते बुधवार को मेरा बहनोई दारु के नसे में धुत होकर आया और परिजनों को लेकर बहन से कहा कि अपने भाई को फोन कर बुलाओ और कहो एक लाख रूपए दहेज दे दे नहीं तो जान से मार देंगे।

इसी बात को लेकर बहन की ननद, बहनोई तथा उसकी सास व ससुर मिलकर उसे घर में बंद कर मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारने लगे।

जिससे वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई। बहनोई ने फोन कर मुझे बुलाया कि अपनी बहन को ले जाओ। मै पहुंचा तो मेरी बहन ने आपबीती बताई। जब तक मैं इलाज के ले जाने की बात सोचता वह बेहोश हो गई।

तीन दिन से वह अस्पताल में बेहोश है। इस बावत विजय शंकर सिंह का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।