उसका बाजार – छत की कुंडी से लटकती मिली महिला की लाश मृतका का शोहरातगढ थाना क्षेत्र के महमूदवा गांव में है मायका

Kapilvastupost

उसका बाजार सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड के परती मोहल्ले में  बृहस्पतिवार की दोपहर एक घर में छत के कुंडे से लटकती हुई 32 वर्षीया महिला की लाश मिली ।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नही मिली है। मृतका – इंदू देवी (32) के पति दीपू गुप्ता ने पुलिस को सूचना देकर बताया है कि इंदू देवी – अपने कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटकी हुई थी, उस समय घर पर कोई नही था।

स्कूल से पढ़कर लौटी बेटी पंखुड़ी ने जब अपनी मां को फंदे से लटकता देखा तो शोरमचाया इसके बाद लोगों ने फाटक खोलकर उसे उतारा।

इस बीच इंदू की मौत हो चुकी थी। दीपू ने इंदू के मायके में फोन से सूचना दिया। इंदू के पिता राजेंद्र और मां अनीता भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि दीपू की शादी 11 वर्ष पहले शोहरतगढ थाना क्षेत्र के महमूदवा गांव में हुई थी, इनसे दो बेटी और एक बेटा है।

इस संबंध में प्रभारी एसओ चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाया है, परि. जनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नही मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।