📅 Published on: April 5, 2024
kapilvastupost
बीते एक हफ़्तों में मौसम के करवट लेने से ठंढी से गर्मी में बदलने और टेज धुप धुल भारी आंधी से अगर अचानक चमड़ी का रंग बदल रहा है और दाग, धब्बे के साथ खुजली हो रही है, तो सावधान हो जाएं।
क्योंकि यह एलर्जी है और मौसम के बदलाव से हो रही है। अगर समय से उपचार नहीं हुआ तो समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में चिकित्सक सलाह लें। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार के रोगियों की तादाद में एकाएक इजाफा हो गया है।
मौसम में जब उतार-चढ़ाव होता है, तो वह अपना असर जरूर दिखाता है। मौसम के बदलाव का प्रतिकूल असर लोगों पर पड़ता है। इसका असर लोगों को बीमार बना देता है। साथ ही और भी कई प्रकार की बीमारी से ग्रसित कर देता है।
जैसा मौजूदा समय में चमड़ी का रंग बदलने, चकत्ता और लाल रंग के दाने पड़ने और खुजली होने की शिकायत हो रही है। इस प्रकार के रोगियों की संख्या अधिक है।
शोहरतगढ़ क़स्बा स्थित डॉक्टर अंसारी हॉस्पिटल के स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. अफरोज आलम
त्वचा रोग के बढ़ते मामलों को लेकर रिपोर्टर ने शोहरतगढ़ क़स्बा स्थित डॉक्टर अंसारी हॉस्पिटल के स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. अफरोज आलम से मुलाकात पर उन्होंने बताया कि एकाएक मौसम बदला है। इसी वजह से एलर्जी वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। खुजली होने के साथ ही चमड़ी का रंग बदल जा रहा है।
लाल रंग के दाने पड़ रहे हैं। चेहरे के साथ ही हाथ और पैर पर इस तरह का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। इसमें दवा देने के साथ ही बचाव और परहेज की सलाह दे दी है ।
दाग, धब्बा या खुजली और दाने होने पर डॉक्टर से लें सलाह
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अफरोज आलम ने बताया कि अगर एकाएक दाग या धब्बा और खुजली हो रही है तो चिकित्सक को दिखाएं। उनकी सलाह के अनुसार ही दवा लें। अगर समय से दवा नहीं ली गई तो यह पसीने के साथ फैल सकता है।
दवा के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। धूल गुबार वाले स्थान पर कम जाएं। धूप में भी जरूरत पर ही निकलें। यह एक प्रकार की एलर्जी है, जो मौसम के साथ होती है। समय पर इलाज न हो तो समस्या बढ़ जाती है।