सिद्धार्थ नगर – ग्राम प्रधान की कारस्तानी ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनवाए गए पंचायत भवन को दे दिया किराये पर

kapilvastupost 

प्रदेश की योगी सरकार भले ही गांव और शहर को आधुनिकता के साथ विकसित करने का प्रयास कर रही है लेकिन भ्रष्टाचार के आदी हो चुके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नौकरशाहों की कारस्तानी सरकार मंसूबों पर पानी फेर रहा है ।

ऐसा ही एक मामला जनपद के मिठवल विकास खंड के ग्रामपंचायत छितौना का सामने आया है जहां ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनवाए गए पंचायत भवन को ही ग्राम प्रधान ने किराए पर उठा दिया और पंचायत भवन से निष्पादित होने वाले कार्य मात्र आंकड़ों तक सीमित होकर रह गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह इकलौता मामला नहीं है बल्कि जनपद के कई मनबढ़ प्रधानों द्वाराग्रामपंचायत के सार्वजनिक सरकारी भवनों पर आधिपत्य जमाकर निजी उपयोग में लाया जा रहा है।

इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी मिठवल चन्द्रभान उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है इसके लिए जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं यदि सुधार नहीं होता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित सचिव को डांट भी पिलाई।

बाईट- बीडीओ मिठवल- चन्द्रभान उपाध्याय