📅 Published on: April 6, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 06 अप्रैल 2024/राजकीय गेंहूॅ क्रय केन्द्र विपणन शाखा महादेव कुर्मी का जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने निर्देश दिया कि किसानो से सम्पर्क करके गेहूॅ क्रय केन्द्रो पर बेचने हेतु किसानो को प्रेरित करे। किसानो का गेंहूॅ सीधे क्रय केन्द्र पर ही खरीद की जाये।
बिचौलयों के माध्यम से खरीदारी नही होनी चाहिए। किसानो को किसी भी प्रकार समस्या न होने पाये। गेहॅू की तौल में किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलनी चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलेगी तो संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
क्रय केन्द्र पर किसानो को पीने हेतु पानी, बैठने हेतु छाया आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। शासन द्वारा रवी वर्ष 2024-25 हेतु गेंहॅू का समर्थन मूल्य रू0 2275 निर्धारित किया गया है। किसानों को गेंहूॅ क्रय का भुगतान समय से कराने हेतु निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर उपजिलाधिकारी शंशाक शेखर राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी, एस.एम.आई. अरविन्द गौतम तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।