📅 Published on: April 6, 2024
शहीद सुरेंद्र राय की 14वीं पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित
kapilvastupost
गोरखपुर गोपालगंज आज ही के दिन ठीक 14 साल पहले 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के 76 जवान नक्सलियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। तब से पूरे भारतवर्ष में इस दिन को शहादत दिवस /काला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद सुरेंद्र राय के ग्राम राजाराम नराहवां थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज स्थित प्रतिमा स्थल पर सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर के डीआईजी राम कुमार के सौजन्य से शहीदों को सम्मान समारोह का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
मुजफ्फरपुर ग्रुप सेंटर से मुख्य अतिथि के रूप में शहीद सुरेंद्र राय के पैतृक गांव पहुंचे सीआरपीएफ सहायक कमान्डेंट ध्रुव कुमार चौधरी ने शहीद सुरेंद्र राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
तत्पश्चात उन्होंने सीआरपीएफ के कावा संगठन द्वारा भेजे गए सम्मान को शहीद सुरेंद्र राय की पत्नी को भेंट किया । और इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ कावा संघ दिल्ली अध्यक्षा और क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा सुसीला जी से फोन कॉल के माध्यम से सम्पर्क कर शहीद सुरेंद्र राय की पत्नी इन्द्रावती देवी से बातचीत करवाई।
सीआरपीएफ कावा अध्यक्षा ने इंद्रावती देवी से उनका कुशल खेमा पूछा। और वीर जवान को फोन कॉल के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।
दरअसल 5 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के चिंतलनार में सी.आर.पी.एफ. कैंप को करीब 150 जवान जो कि 62 बटालियन के थे , जंगल में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे । सभी जवान घने जंगल में कई कि.मी. चलने के बाद जब वापस लौट रहे थे |
तभी 06 अप्रैल की सुबह करीब 06 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई हजारों की संख्या में उपस्थित नक्सलियों ने बड़ी चालाकी से ताड़मेटला और चिंतलनार के बीच सड़क पर लैंडमाईन बीछा रखा था और उस बीच एक ही पुलिया थी जिसे भी नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया था |
मुठभेड़ में जवानों ने शुरुआत में नक्सलियों को अच्छा जवाब दिया और कुछ बड़े नक्सलियों को मार गिराया या लेकिन घात लगाकर बैठे पास की पहाड़ी से शुरू हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में जवान बुरी तरह घिर गए और कई जवान शहीद हो गए तथा कई गंभीर रूप से घायल हुए थे ।
इस शहीद जवान में से एक जवान बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के राजाराज नरहवां गांव , थाना गोपालपुर , ब्लॉक – कुचायकोट के है जिनका नाम सुरेन्द्र राय है । उनकी शहादत पर उनकी पत्नी ( वीर नारी ) एवं उनके पुत्र द्वारा अपने शहीद पिता के बरसी पर उनके गांव में पिता के मूर्ति का स्थापित किया गया। जिससे पूरा गांव गर्वांगित महसूस करता है ।
शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्रुप केन्द्र केरिपुबल, मुजफ्फरपुर के डीआईजी राम कुमार के मार्गदर्शन में, मुख्य अतिथि सहायक कमांडेन्ट ध्रुव कुमार सीआरपीएफ फोर्स की टीम के साथ प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
इस दौरान शहीद सुरेंद्र राय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था एवं महानिदेशालय के निर्देशानुसार उनके परिजन को भी काफी सम्मान दिया गया ।
इस मौके पर अहिरौली दुबौली पंचायत के मुखिया सुभाष शाह, सरपंच नंदलाल, बीडीसी नागेंद्र यादव व नीलेश कुमार (छत्तर पट्टी स्कूल शिक्षक) व मिडिल स्कूल के शिक्षकगणों व गांव के शिक्षक वीरेंद्र राय, रामाशंकर राय आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीण तत परिजन कार्यक्रम के साक्षी बने ।