बढनी – मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, पीएचसी बढ़नी में जांच के दौरान नगर के एक व्यक्ति में मिले डेंगू के लक्षण लोगों में बढ़ी चिंता

kapilvastupost 

बढ़नी,सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक फैल जा रहा है। इस कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा जगह जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है।

नगरवासी मच्छरों से बचाव के लिए हर तरह का प्रयोग कर रहे हैं। गर्मी के साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। नगर की गंदगी, नाले का गंदा पानी, जाम नाला की समस्या है। सफाई नियमित न होने की वजह से गंदगी पसरी रहती है।

नालियां गंदे पानी से उफनती नजर आती है और वह पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। मच्छरों की बढ़ती संख्या का आलम यह है कि रात नहीं, दिन में भी इसका प्रकोप जारी रहता है।

वहीं संध्या होते ही लोगों का किसी स्थान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। घर हो या दुकान, हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। सुबह हो या शाम मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है।

इसके चलते संक्रमण का खतरा, बीमारी के भय से लोग दिन में भी मच्छरदानी तथा मच्छर भगाने वाले गुडनाईट इत्यादि का प्रयोग करते हैं।

बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के द्वारा एक मरीज में डेंगू के लक्षण मिले है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नगर पंचायत बढ़नी कस्बे के वार्ड नं 11,पुलिस चौकी रोड के रहने वाले दिलीप कुमार स्वास्थ्य खराब होने पर जांच कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचे जहां उनकी स्थिति देखते हुए स्वास्थय केन्द्र पर जांच की गई जिसमे डेंगू के लक्षण पाए गए।

इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अविनाश चौधरी का कहना है कि शुक्रवार को स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध किट से जांच के दौरान डेंगू के लक्षण पाए गए हैं,अगले स्टेज की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।