इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुशल तिवारी ने चुनाव की बारीकियों को लेकर सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की बैठक

Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर जिले से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी जनसंपर्क में तेजी से जुट गए हैं। आज जिला सपा कार्यालय पर इंडिया गठबंधन के जिले के विभिन्न दलों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने बैठक की।

बैठक के उद्देश्य के बारे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर चर्चा हुई और ब्लॉक से लेकर तहसील स्तर तक चुनाव की गतिविधियों पर रणनीति तैयार की गई।

उन्होंने कहा कि आज इस बात पर चर्चा हुई कि चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए कैसे जन-जन तक पहुंच के अपनी नीतियों को बताया जाए सपा से टिकट न मिलने से नाराज अन्य दावेदार प्रत्याशीयो की नाराजगी और उन्हें मनाने को लेकर उन्होंने कहा कि सब एक परिवार के हैं और जब कोई प्रत्याशी घोषित होता है तो सारे ही लोग उनके साथ खड़े हो जाते हैं यहां पर भी किसी भी तरह की कोई गुटबंदी नहीं है ।

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जिला हर मामले में पिछले पायदान पर है उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा , स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में बहुत कुछ करना है स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हर गांव में है तो वही कोई कल कारखाना ना होने और कृषि के क्षेत्र में भी अच्छी सुविधाओं ना होने की वजह से यहां के लोग बड़े शहरों में बड़ी संख्या में पलायन करते हैं ।

उन्होंने कहा कि इस को रोकना होगा और यह तभी संभव है जब यहां का चौमुखी विकास हो उन्होंने कहा कि पिछले सरकार और सांसद ने यहां कुछ भी नहीं किया कुशल तिवारी ने कहा कि उन्हें हर वर्ग हर समुदाय हर जाति का वोट मिल रहा है उन्होंने कहा कि आज जो भी समस्याएं हैं इससे हर कोई त्रस्त है हर वर्ग के लोग अपनी जिंदगी में खुशहाली चाहते हैं ।

उन्होंने कहा कि डुमरियागंज से उनकी जीत होगी और केंद्र में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

बाईट-भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी—–सपा प्रत्याशी,डुमरियागंज।