कठेला सिद्धार्थ नगर – कठेला थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में मंगलवार को आग से16 घर जल गए। पीड़ित परिवार एक-एक दाने को मुहताज हो गया है। घर के साथ ही खेत से कटकर आई फसल जलकर नष्ट हो गई।
किसी की बेटे की शादी तो किसी की बेटी की शादी है तो कोई बैंक का कर्ज है। कोई अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहता था | आग ने सके सपनो को जलाकर रख कर दिया अब बेटी की शादी और परिवार के लिए रोटी का इन्तेजाम कैसे होगा |
इस बात की चिंता में लोग डूबे हुए हैं। बुधवार को पीड़ित परिवारों से बात की गई तो उन्होंने दर्द बयां की। उनका कहना था कि मदद के नाम पर उन्हें कुछ मिला। आगलगी की इस घटना में 16 लोगों के घर, बाइक, अनाज, पंपिंगसेट व गैस सिलिंडर भी जल गया।
क्षेत्र के डेरवा गांव में दलित बस्ती में लगी आग की चपेट में आकर अपना सब कुछ खोने वाले परिवारों ने बताया कि उनके घरों में खाने के लिए कुछ नहीं है। बच्चे भूखे हैं लेकिन अभी तक तत्कालीन कोई सहायता तहसील प्रशासन ने उपलब्ध नहीं करवाया है।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सूचना मिलते ही मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे कल शोहरतगढ़ इटवा आंशिक अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदुबारी टोला डेरवा अचानक आग लग जाने से करीब 16 घरों में हुई क्षति से मन आहत है ।
मैं मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा एसडीएम इटवा एवं शोहरतगढ़ को निर्देशित कर खाने-पीने की सामग्री व अन्य जरुरी सामग्री उपलब्ध कराने को कहा है। इस घटना में आहत हुई एक ऐसे परिवार जिनकी बेटी की शादी अगले महीने होनी थी उन्हें भी हमने पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया है।
साथ ही उनका ढ़ाढ़स बढाया। आगजनी से घायल हुए परिवार जिनका बेहतर ईलाज ज़िला अस्पताल में चल रहा है जिनकी बेटी की शादी अगले महीने तय है उनलोगों को हर संभव मदद दिलाने हेतु हमने उनको व्यक्तिगत रुप से भी आश्वत किया है।
मैं घायलों के जल्द स्वस्थ हो जाने तथा वहाँ के हालात का जल्द सामान्य हो जाने की मंगल कामना करता हूँ।साथ ही इस घटना में अपना घर गंवा चुके परिवारों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने हेतु अनुशंसा एवं मदद करूँगा।