सिद्दार्थ वेलफेयर सोसाइटी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी,सिद्दार्थनगर संस्था के तत्वधान में प्रबंधक वकार मोइज खान के निर्देश पर जनपद में दिनांक 25 मई 2024 को Election Commission of India द्वारा होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मताधिकार बढ़ाने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत बढ़नी में बस स्टैड तिराहे पर कार्यकारिणी सदस्य सलीम अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने मतदान करने एवं मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ ली,नगरवासियों व व्यापारियों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य सलीम अहमद ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

यह स्वतंत्र भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर सलीम अहमद,मो0 सलमान,वकार खान ,मो अरबाज,सलमान अहमद,शिव कुमार,आशीष मौर्या, सुनील,राजा पाण्डे,सचिन पाठक आदि मौजूद रहे