📅 Published on: April 30, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर,ग्राम पंचायत महदेवा प्रधान प्रतिनिधि सुहैल अहमद के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे ग्राम सभा में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को साईकिल वाल वाच बैग दे कर सम्मानित किया |
और उन्होंने ने कहा की जो भी हमारे ग्राम सभा में छात्र या छात्रा सबसे अधिक अंक प्राप्त करती या करता है उसको साईकिल दूंगा और दे रहा हूं पुरे ग्राम सभा में जो छात्र या छात्रा द्वितीय रैंक लाते है उनको वाल वाच दिया जाता है जो छात्र व छात्राएं पूरे ग्राम सभा महदेवा में तृतीय स्थान उनको बैग दे कर सम्मानित किया जाता हैं|
ग्राम सभा के प्राइमरी विद्यालय के बच्चों को भी अच्छे नंबर लाने पर उनको भी बैग दे कर सम्मानित किया जाता है अगले वर्ष की भांति इस वर्ष 2024 बोर्ड परीक्षा में साईकिल वाल वाच बैग दे कर प्रधान प्रतिनिधि सुहैल अहमद के नेतृत्व में सम्मानित किया गया प्रधान प्रतिनिधि ने बच्चों के विज्वल भविष्य की कामना की।