📅 Published on: April 30, 2024
अवैध खनन की सूचना गाँव के लोगों ने facebook के माध्यम से प्रशासन को पहूंचाया
kapilvastupost
ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के गड़रखा गाँव में सड़क के किनारे खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें आग लग गई। गाड़ी चालक की जलकर मौत हो गई। घटना रविवार रात की बताई जाती है । सुबह जब लोगों को सूचना मिली तो तबतक ट्राली और शव दोनों जलकर खाक हो चुके थे ।
जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के अकरा निवासी मायाराम (32) पुत्र दरसू ट्रैक्टर चालक था और शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के चौहट्टा निवासी शिवकुमार तिवारी का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के गड़रखा में ग्राम प्रधान रविन्द्र शर्मा के द्वारा करवाए जा रहे अवैध मिट्टी खनन में मिट्टी ढ़ोने के लिए आया हुआ था।
विधानसभा क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना की जानकारी होने पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है | उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल [ एक्स ] और फेस बुक के माध्यम से इतने बड़े पैमाने पर अवैध मिटटी खनन कार्य करवाते हुवे एक व्यक्ति की जन चली गयी जिसकी उन्होंने एस डी एम शोहरतगढ़ सी ओ और जिलाधिकारी से तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है |
उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़रखा में ग्राम प्रधान अवैध खनन करा रहे थे। रात में उसी बीच ट्रैक्टर ट्राली पलटी और भयावह आग लग गई।जिसके बाद प्राप्त सूचना के मुताबिक़ चालक अकरा-डफरा निवासी माया राम जी की दुःखद मृत्यु हो गयी और गाड़ी जलकर राख हो गया।
बताना चाहूँगा कि इसी ग़ैरक़ानूनी कार्य की सूचना हमें एक सप्ताह पूर्व भी हमारे क्षेत्रवासियों द्वारा मिली थी और फिर आज भी दिया गया। लेकिन एसडीएम शोहरतगढ़ और थाना प्रभारी ढ़ेबरुआ जैसे अधिकारियों की असंवेदनशीलता और ग़ैर ज़िम्मेदारी के कारण यह हादसा घटित हुआ।
हमने प्राप्त हाल की सूचना को संज्ञान में लेकर सीधे आईजी साहब आर. के. भारद्वाज जी से बात कर सारी बातें बताई जिसके बाद उन्होंने इसके लिए विशेष जाँच टीम से इस पूरे प्रकरण की जाँच कराने को हमें आश्वासन दिया है।
साथ ही ज़िलाधिकारी सिद्धार्थनगर को भी पूरे प्रकरण को लेकर मैसेज से सूचित किया हूँ।विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में पूर्व में हमारे द्वारा निदेशित बातों को संज्ञान में लिया जाता तो यह घटना घटित नहीं होती।
मैं इस मामले में संलिप्त अधिकारीयों व प्रशासन की भी निष्पक्ष जाँच करने की अपेक्षा रखता हूँ।
विधायक ने पुलिसिया कार्यवाही को लेकर भी कड़ी आलोचना की
इस बड़ी घटना में बेहद धीमी प्रक्रिया अपनाने को लेकर विधायक ने कप्तान को भी आड़े हाथों लिया यह महज़ एक ख़ानापूर्ति है। सप्ताह भर पहले अगर आपके प्रशासनिक अधिकारियों ने इस अवैध खनन का संज्ञान लिया होता तो आज यह घटना घटित नहीं होती। अवैध खनन का यह खेल क्या यह लिखने मात्र से खत्म हो जायेगा?
यह अवैध कार्य आख़िर किसके इशारे पर हो रहा है? इस घटना में चालक की गई जान का हिसाब कौन देगा? भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हो यह आप सुनिश्चित कीजिए और जबावदेही अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कीजिए। हमारे विधानसभा में ग़ैरक़ानूनी कार्य मुझे कभी बर्दाश्त नहीं।
विधायक विनय वर्मा ने कहा मेरे विधानसभा क्षेत्र में जितने भी अवैध रूप से खनन चल रहे हैं सभी को तत्काल रूप से बंद करवाकर उचित कार्यवाही करें।