सिद्धार्थ नगर – अवैध खनन के दौरान मृतक ड्राईवर के घर पहुँच विधायक ने परिवार को दी सान्तवना हर संभव मदद का दिया भरोषा

kapilvastupost 

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के अकरा में जाकर गत रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से जिंदा जलकर मरने वाले चालक मायाराम के परिजनों से मुलाकात किया।

इस दौरान विधायक से परिजनों ने पुलिस पर सादा कागजों पर बिना कुछ बताए हस्ताक्षर करवाने की शिकायत किया। इसके अलावा मृतक के पिता दरसू व मां ने गड़रखा ग्राम प्रधान रविन्द्र शर्मा व जेसीबी मालिक लालू की मिलीभगत से उसके इकलौते व कमाऊ पुत्र की जान गई है।

परिजनों ने बताया कि जब ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसका पुत्र जल गया तो उसका मोबाइल कैसे सुरक्षित बच गया।घटना रात की थी तो पुलिस को सुबह क्यों सूचना दिया गया।इतना ही नहीं मृतक के संबंधियों व परिवारजनों पर लगातार इनलोगों द्वारा जबरन दबाव भी बनाया जा रहा है।

इस दौरान विधायक ने‌ कहा कि कोई भी प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारी न तो मृतक के घर पहुँचे हैं और ना ही गंभीरता से तहक़ीक़ात की है।दलित परिवार के इस चालक का पूरा शरीर जल गया लेकिन उनका मोबाइल नहीं जला।

इस दौरान उन्होंने बस्ती रेंज के आईजी से बात कर पूछा कि पिछले एक सप्ताह से आप को इस घटना में की जा रही अंसवेदनशीलता से अवगत करा रहा हूँ लेकिन अभी तक बजाये दोषियों को पकड़ने के इस दलित पीड़ित परिवार को ही प्रताड़ित किया जा रहा है।

साथ ही जिले की कप्तान कब तक सोई रहेंगी। बिना उनके संज्ञान के सीओ अख़बार में बयान पर बयान दिये जा रहे हैं साथ ही वो ख़ुद बोल रहे हैं कि इस प्रकरण में मुझे किसी भी उच्च अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई करने का निर्देश नहीं दिया गया है।

उन्होंने अधिकारियों से मांग किया है कि इस पूरे प्रकरण में दोषियों के खिलाफ जितना जल्द हो सके उनको चिन्हित किया जाये और उचित कार्रवाई की जाये।

बताते चलें कि लाभ के इस खेल में सबका साथ और सबका विकास हुवा है ऐसे में जिम्मेदारी किसके सर होगी यह कह पाना मुश्किल है लेकिन अधिकारीयों को इस बात का संज्ञान जरूर लेना चाहिए कि जिस दिन जनता सड़कों पर आ  जाएगी  मामला गंभीर हो जायेगा अतः जनता के अन्दर जो गुस्सा है उसे शान्त करने के लिए प्रशासन को कार्यवाही करनी पड़ेगी| इसके सिवा कोई विकल्प नहीं |