📅 Published on: May 9, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थनगर । नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सिद्धार्थ नगर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को प्रज्ञा पीठ पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
अनामिका मौर्या, सुजैन खान , रक्षाराम यादव , गोलू , आदित्य राज उपाध्याय , रेनू , रितेश कुमार , कुंदन जायसवाल , इशिका यादव , उमाकांत शुक्ला , ज्योति विश्वकर्मा , अदिति यादव आदि को प्रशस्ति पत्र और चांदी का मेडल पहनाकर उन्हें चेयरमैन द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी बढ़नी डा अविनाश चौधरी ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम काफी सराहनीय है।
इस दौरान ईओ अजय कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़िए सफलता आपके कदम चूमेगी।
डीएवी विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने कहा कि सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए नगर अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि इस कार्यक्रम को इन्होंने निः स्वार्थ भाव से किया है। इस कार्यक्रम से अन्य बच्चे भी प्रेरित होंगे।
विजय कुमार वर्मा ने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है मेहनत करने वाले विद्यार्थी सदैव आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम आयोजक चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि पुत्र अपने बेटे के कर्ज को कभी नहीं उतार सकता ।
कहा कि आपकी पढ़ाई में कभी किसी प्रकार की समस्या आड़े नहीं आएगी में सदैव आपके साथ हूं , आने वाला समय पढ़ने वाले बच्चों का होगा इसलिए मेहनत से पढ़ाई करें। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक , विनोद कुमार , ब्रजेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल उदय प्रकाश मौर्य, सभासद निजाम अहमद , त्रियुगी नाथ अग्रहरि , अखिलेश कुमार मद्धेशिया , पूर्व सभासद संजय जायसवाल, पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरि , अंचल कुमार गुप्ता , अमित कुमार मौर्या, रामराज कन्नौजिया , अभिषेक यादव , सभासद अकबर , विनोद कुमार , डायरेक्टर ज्योतिर्मय श्रीवास्तव , वीपी शुक्ला , अनिल कुमार यादव , रवि अग्रहरि , कमल मित्तल , कृष्ण मोहन गुप्ता , प्रधानाचार्या शीला पाण्डेय, रंगी लाल अग्रहरि , बृजेश अग्रहरि, मनोज गोयल , सुरेंद्र श्रीवास्तव , रामराज , शंभू गुप्ता , कृष्ण मोहन त्रिपाठी , लवहर राम , राजेश कुमार , आदि लोग मौजूद रहे।