सिद्धार्थनगर – सड़क हादसे में एक की मौत, कई घायल

Kapilvastu post 

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। ढेबरूआ – थानाक्षेत्र के अकहरा गांव के पास इटवा बढ़नी सड़क पर एक कार से टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई – वहीं कार में सवार लोग घायल हो गए। बुधवार को राघवेन्द्र मिश्रा उम्र 35 पुत्र राधेश्याम मिश्रा निवासी परसा परसोहिया कपिलवस्तु बाइक से ढेबरुआ से इटवा की तरफ जा रहे थे, अकरहरा गांव के पास पहुंचने पर एनएच रोड पर इटवा की तरफ से आ रही कार से बाइक में भिड़ंत हो गई।

जिससे बाइक चालक की मौत हो – गयी। कार सवार अब्दुल रसीद पुत्र इकबाल निवासी केवटलिया थाना इटवा व एक अन्य भी घायल हुए हो – गए हैं। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह – ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया व घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।