कहा था न जल्दी आऊँगा , जेल से निकलते ही जनता के बीच पहुंचे दिल्ली के सी एम केजरीवाल

kapilvastupost

दिल्ली के सी एम् अरविन्द केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह सीधा जनता के बीच पहुंचे माइक सँभालते हुवे केजरीवाल ने भारत माता की जय के नारे लगाये इन्कलाब जिंदाबाद के नारों से दिल्ली गूँज उठी |

जैसे ही जनता को केजरीवाल की रिहाई की सूचना मिली जनता के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों का कारवां भी मुख्यमंत्री की अगुवानी के लिए पहुँच गया | केजरीवाल ने कहा आपके बीच में आकार अच्छा लगा कहा था न जल्दी आऊंगा लो मैं आ गया | मैं देश के करोड़ों लोगों का शुक्रगुजार हूँ उन्होंने मेरे लिए दुवाएं भेजी जिसकी वजह से मैं जनता के बीच आ पाया हूँ |

आज देश तानाशाही के दौर से गुजर रहा है हमारा देश महान है देश चार हजार साल पुराना है जब जब देश में किसी ने ताना शाही करने कि कोशिश करी देश ने कभी इसे बर्दाश्त नहीं किया | मैं तन मन धन से इस लड़ाई को लड़ रहा हूँ लेकिन इस देश के एक सौ चालीस करोड़ लोगों मिलकर इस देश को बचाना है |

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post