सिद्धार्थ नगर – बिगड़ती कानून व्यवस्था पिकअप चालक को मारपीट कर किया जख्मी
📅 Published on: May 17, 2024
Kapilvastupost
थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ में पकड़ी चैराहे पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार मारपीट का मामला पकड़ी चैराहे पर एक पिकअप से स्कूटी में हल्की खरोंच आने पर कुछ लोगों ने पिकअप चालक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चैराहे पर मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे एक पिकअप शोहरतगढ़ की तरफ जा रही थी। उसी दौरान पकड़ी चैराहे पर पिकअप से एक स्कूटी में हल्की खरोंच आ गयीं।
उसके बाद स्कूटी सवार युवक व पिकअप चालक में कहासुनी होने लगी। कहासुनी होते-होते मामला मारपीट में बदल गयीं। इस मारपीट में कुछ लोगो ने पिकअप चालक मुशर्रफ को मारपीट कर जख्मी कर दिये।
सूचना पाकर डायल 112 को पहुंचने पर भीड़ गायब हो गयीं। पुलिस ने घायल युवक को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया।
वही इस मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। जो तेजी से वायरल हो रही है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राजकुमार पाण्डेय से जब दूरभाष द्वारा सम्पर्क किया गया तों बात नहीं हो पायी।


