सरकार के गठन होते ही मनरेगा की दैनिक मजदूरी 400 रुपए प्रतिदिन और हर गरीब परिवार की महिला मुखिया को एक लाख रूपए सालाना उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा – कांग्रेस

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर 21 मई / आज़ शहर के मधुककरपुर में स्थित होटल गोकुलधाम में इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को चुनाव में विजयी बनाने की रणनीति तैयार करने के लिए इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई ।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायन पटेल भी उपस्थित थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों से झुठ बोलने के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। राहुल गांधी ने दस हजार छह सौ किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर नफरत को समाप्त करने और भारत की जनता का दुख दर्द जानने का प्रयास किया।

अविनाश पांडेय ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और यह देश के संविधान को एवं लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है इसलिए आप लोग बचे हुए समय में दिन रात मेहनत कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भीष्म शंकर तिवारी को चुनाव जिताने में जुट जायें।

उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद हर गरीब परिवार की एक महिला को एक लाख रूपए सालाना उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। और मनरेगा की दैनिक मजदूरी 400 रुपए प्रतिदिन कर दी जाएगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर देश का संविधान एवं लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद यादव, महासचिव जयकरन वर्मा, अरशद खुर्शीद, पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम, डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री नर्वदेश्वर शुक्ला, पूर्व विधायक रवीन्द्र प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, प्रदेश सचिव अनिल भारती एवं नादिर सलाम, प्रदेश प्रवक्ता अलीमुल्लाह खान, अनूप यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुहेल फारुकी, किरन शुक्ला, देवेन्द्र गुड्डू, अभिनय राय, अनिल सिंह अन्नू, मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी, बख्तियार उस्मानी, सुदामा प्रसाद, कृष्ण बहादुर सिंह, राम चन्दर पांडेय, सतीश त्रिपाठी, मोहम्मद हमजा प्रधान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी,

सादिक अहमद, रियाज़ मनिहार, अशोक गुप्ता, फैजान अहमद, आसिफ रिज्वी, शुभांगी द्विवेदी, रंजना मिश्रा, ज्योतिमा पांडेय, मुकेश चौबे, इश्तियाक चौधरी, रितेश त्रिपाठी, अतहर अलीम, सबरे आलम, होरी लाल, संतोष त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्रा, प्रमोद कुमार,

गुल मोहम्मद, बदरे आलम, गालिब बिसेन, जीतेन्द्र धर द्विवेदी, मैनुद्दीन, साहिल राईनी, असलम खुर्शीद, सपा प्रवक्ता कलाम सिद्दीकी, राम सेवक लोधी सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।