शोहरतगढ़ विधानसभा: बाढ़ राहत कार्यों के लिए विधायक ने मीडिया रिपोर्टरों और डीएम की सराहना की

kapilvastupost 

शोहरतगढ़,  शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रभावित गाँवों में राहत कार्यों के लिए विधायक ने जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के प्रयासों की सराहना की है। बाढ़ के कारण क्षेत्र के कई गाँवों में आवागमन बाधित हो गया था और लोगों को भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक ने बताया कि डीएम के नेतृत्व में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाईं। आवागमन के लिए अस्थायी पुल और रास्ते बनाए गए, ताकि ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर पहुँच सकें। साथ ही, भोजन के पैकेट्स और स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिली।

स्वास्थ्य सेवाओं के तहत, मोबाइल चिकित्सा इकाइयाँ और चिकित्सकों की टीमें प्रभावित गाँवों में भेजी गईं, जिससे बीमार और घायल लोगों को समय पर उपचार मिल सका। प्रशासन की इस त्वरित और संगठित प्रतिक्रिया के कारण कई भयंकर बाढ़ से  लोगों की जान बचाई जा सकी और उन्हें आवश्यक मदद मिल पाई।

विधायक ने कहा डीएम के नेतृत्व में प्रशासन ने जिस तत्परता और समर्पण से काम किया है, वह सराहनीय है। उनके प्रयासों से बाढ़ प्रभावित लोगों को काफी राहत मिली है। मैं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस कठिन समय में लोगों की मदद की।

उन्हहोंने कहा मेंरे विधानसभा क्षेत्र में गत दिनों आई बाढ़ से दर्जनों ग्रामपंचायतों के हजारों देवतुल्य जनता-जनार्दन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

वैसे तो मैंने स्वयं जनता के द्वारा बताई जा रही समस्याओं को डीएम,एसडीएम, तहसीलदार,बीडीओ व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित कर उसके समाधान का प्रयास किया लेकिन अगर बाढ़ में अपना जान-जोखिम में डालकर बाढ़ पीड़ितों से उनके घर जाकर उनकी समस्याओं को जान कर शासन-प्रशासन व हम जैसे जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाएं तो वह हमारे सम्मानित मीडियाकर्मी बन्धु हैं।

चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से हों या प्रिंट मीडिया से हों या ऑनलाइन पोर्टल अथवा यू-ट्यूब चैनलों के पत्रकार हों। मैंने महसूस किया है कि सभी ने अपनी क्षमता से अधिक मेहनत कर-करके बाढ़ पीड़ितों की बुनियादी समस्याओं को उठाया, जिससे उन समस्याओं के समाधान करने में किसी को भी समस्या नहीं हुई।

सामाजिक सद्भाव व अपने प्रोफेशनल लाइफ के समन्वय से जनसेवा में तत्पर ऐसे सभी लोगों को हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
एक बार पुनः मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता की तरफ से सभी मीडिया बन्धुओं को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और यह आशा करता हूं कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार आपदा,सुख-दु:ख में भी देवतुल्य जनता-जनार्दन के साथ खड़े रहेंगे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post