📅 Published on: July 26, 2024
kapilvastupost
भारत का पडोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की सरकार ने भारतीय दो पहिया और चार पहिया वाहनों के भंसार शुल्क में वृद्धि कर दी है। एक दिन के लिए नेपाल में प्रवेश करने पर दो पहिया वाहन का भंसार शुल्क 100 रुपये नेपाली लगता था, अब इसे बढ़ाकर 200 रुपये नेपाली (120 रुपये भारतीय मुद्रा) कर दिया गया है।
चार पहिया वाहन ले जाने पर 500 नेपाली रुपये लिए जाते थे अब यह बढ़ा कर 600 रुपये नेपाली (370 रुपये भारतीय
मुद्रा) लिया जाएगा। नेपाल सरकार ने यह शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव बजट में किया था।
इसके विपरीत भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली नंबरों के वाहनों की सिर्फ कस्टम इंट्री होती है। नेपाली वाहनों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
नेपाल के भंसार कस्टम चीफ कर्की ने मीडिया को बताया कि नेपाल में बजट पेश होने के बाद से भंसार शुल्क लागू किया गया है सुविधा पर्ची का अभी कोई आदेश नहीं आया है।
जहां गौतम बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी तक जाने के लिए जो महज भारतीय सीमा ककरहवा नाका से सिर्फ 8 किलोमीटर की दूरी पर है, उसके लिए भारतीय पर्यटकों को चार पहिया वाहन के लिए 6 सौ नेपाली रुपए (370 भारतीय रुपये) और मोटरसाइकिल के लिए 200 रुपए नेपाली भंसार शुल्क लिया जा रहा है|
जबकि पहले लुंबिनी दर्शन के लिए नेपाल भंसार कार्यालय पर सुविधा पर्ची मुफ्त होती थी, लेकिन अब भारतीय पर्यटकों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। भारी संख्या में भारतीय सैलानी लुंबिनी बुद्ध दर्शन के लिए जाते हैं।