📅 Published on: August 29, 2024
nizam ansari
जिला सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के नहर में एक लगभग 14 वर्षीय बालक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई हर कोई जाय वारदात की तरफ भागा।
आप को बतादें कि जिला सिद्धार्थ नगर के इटवा थाना क्षेत्र के सिटी मांटेसरी स्कूल के पास नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों को एक लाश डूबी हुई नजर आई जब लाश को पानी से निकला गया तो लाश की शिनाख्त उमेश पुत्र सुरेश साकिन विशुनपुर के बैरा डीह के रूप में हुई।
लाश के गले,पेट,सीने मुख्तलिफ हिस्सो पर जख्म के निशान पाए गए। कयास यह लगाया जा रहा है कि बालक को बेरहमी से चाकू से गोदा गया है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के साथ संबंधित थाने के अमला सहित एसडीएम इटवा ने भी जाय वारदात का मुआयना किया। पुलिस ने लाश को पानी से निकाल कर पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है।
बाईट-मृतक का चाचा
बाईट-मृतक का पडोसी
बाईट-मृतक का पडोसी