सिद्धार्थ नगर – बर्डपुर न० 4 टोला सिवपूरा में गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग , आग से कई झोपड़ियाँ तबाह

nizam ansari 

खबर सिद्धार्थनगर से है जहां पर खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया।

विकास खण्ड बर्डपुर नंबर 4 के टोला सिपुरा में उस समय आग लग गया जब भोजन बनाया जा रहा था। जनार्दन ने बताया कि बुधवार की सुबह उनकी बेटी बबिता गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने से आग लग गई।

आग फैलती देख बेटी झोपड़ी से बाहर भाग गई। इसके बाद देखते ही देखते सिलेंडर आग का गोला बन गया। इससे आसपास के घरों में भी आग की चिंगारी पहुंच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख चीख-पुकार मच गई। लोगों ने प्रयास कर आग बुझाई तब तक घरों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

घटना में किसी को शारीरिक क्षति नहीं हुई, लेकिन आग से कई घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
बाइट 1: बबिता
बाइट 2: जनार्दन
बाइट 3: शिवपूजन