सिद्धार्थ नगर – शोहरतगढ़ ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर व करही खास के बेस्ट प्रैक्टिसेज वाले विद्यालयों के ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित

kapilvastupost 

निपुण जनपद-सिद्धार्थनगर की संकल्पना को साकार करने की दिशा में आदरणीय जिलाधिकारी महोदय के प्रेरक नवाचारी पहल; बेस्ट प्रैक्टिसेज वाले विद्यालयों के साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम के क्रम में आज दिनाँक 17 सितंबर 2024 को खुनियांव ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय करही खास और शोहरतगढ़ ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर के समस्त शिक्षण स्टाफ को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।

इन विद्यालयों में बच्चों के नामांकन,उपस्थिति,अभिभावकों से समन्वय,शैक्षणिक नवाचारों और निपुण एसओपी की समस्त गतिविधियों के बेहतर व सुव्यवस्थित क्रियान्वयन हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया।साथ ही इन विद्यालयों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा दोनों ग्राम प्रधान ज़फर  आलम व करही के प्रधान को भी सम्मानित किया गया।