📅 Published on: September 20, 2024
महेंद्र कुमार गौतम
सिद्धार्थनगर गोल्हौरा वृहस्पतिवार की सुबह में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया ।
लगभग 65 वर्षीय महिला अकालमती गोल्हौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मऊ टोला गदुरहिया की निवसिनी थी।
परिवार जनों के मुताबिक मृतका बुधवार की रात्रि में खाना खा कर सोई थी उसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह में देर तक दरवाजा नही खुला तो घर वालो को किसी अनहोनी का आशंका हुआ , और 112 को फोन किया 112 की पुलिस मौके पर जब पहुंची तो कमरे के अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं था।
वह घर में बने रोशनदान से जब कमरे में देखने गई। तो , इतने में जिस रस्सी से महिला ने फांसी लगाई थी वह टूट गई।
और कमरे के अंदर कुछ गिरने की आवाज आई और परिजनों का लगा की अभी वह जीवित है ,और 112 पुलिस की उपस्थिति में परिजनों ने कमरा का दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गए लेकिन तब तक वह मर चुकी थी।
पुलिस ने मृतका के देवर गुल्लूर के के सूचना पर इत्तेफाकिया मामला दर्ज कर पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया ,उक्त मामले में गोल्हौरा एसओ बृजेश सिंह का कहना है कि पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है , रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।