सिद्धार्थ नगर – प्रतिमा विसर्जन के दौरान लड़की की तालाब में डूबने से मौत

Kapilvastupost

खेसरहा थाना क्षेत्र के महुआ गांव की एक किशोरी की शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महुआ गांव निवासी आंचल  पुत्री सुरेंद्र प्रतिमा विसर्जन के लिए महुआ गांव के दक्षिण स्थित सवाडांड पोखरे पर गई थी।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह पोखरे में डूब गई।

वहां मौजूद लोगों ने उसे निकाल कर खेसरहा सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतका के पिता सुरेंद्र दिल्ली में है। कुल छह भाई बहनों में मृतका दूसरे नंबर की थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। वहीं मामले की जानकारी होने पर घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि मृतका के बाबा जुगुन ने घटना की लिखित सूचना दी। शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो