सिद्धार्थ नगर – विकास पुरुष स्वर दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर जिले भर के स पा नेताओं का जमावड़ा

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिल्हिया दिनेश नगर में सोमवार को पूर्व मंत्री विकास पुरुष स्वर्गीय दिनेश सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई लोगों ने उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून ने कहा कि पूर्व मंत्री विकास पुरुष स्वर्गीय दिनेश सिंह समाजवाद के सच्चे सिपाही थे।

ऐसे विकास पुरुष बिरले ही जन्म लेते हैं उन्होंने समाज में अंतिम व्यक्ति की लड़ाई लड़ी उनका जीवन संघर्षो से भरा रहा हर चुनौतियों का सामना में मुस्कुराकर करते थे उनके संघर्षो को अपने जीवन में उतरना चाहिए यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।

विशिष्ठ अतिथि विधानसभा गैंसड़ी क्षेत्र के विधायक डक्टर राकेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता में उनके द्वारा साहस दिया जाता था।

पार्टी की नीतियों को सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय दिनेश सिंह के पुत्र सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा कराए गए कार्यो की आज भी शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चर्चा होती है। हमें समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में योगदान एकजुटता से मिलजुल कर देना होगा।

इस दौरान विधानसभा डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, विधानसभा गैंसड़ी विधायक डा. राकेश यादव, जिलाध्यक्ष लालजी यादव व सपा नेता उग्रसेन सिंह, नपं बढ़नी पूर्व नगर अध्यक्ष निसार बागी, अनुपम शुक्ला, संतोष पासवान, हरिनारायन यादव, राम मिलन भारती, रामू यादव, शकील अहमद, गोपाल फौजी, इंद्रासना त्रिपाठी, वीरेन्द्र तिवारी, विक्रम यादव, मोहम्मद हारून, बदरे आलम, अब्दुल अजीज, मदनमोहन सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।