शोहरतगढ़ सर्किल एरिया : एक हफ्ते के अंदर 2 पिकअप चोरी चोरों के हौसले बुलंद
📅 Published on: March 28, 2022
निज़ाम अंसारी / सद्दाम खान
कठेला / सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से आम जनता में दहशत है वहीं चोरों के हौसले बुलंद है शोहरातगढ़ थाना अंतर्गत बाणगंगा से 22 मार्च को विजय गल्ला व्यवसाई की पिकअप चोरों ने उड़ा लिया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
और अब ताजा मामला कठेला थाने से मात्र 1 किलो मीटर दूर ब्रमपुरा गांव निवासी जोगिंदर की पिकअप को चोरों ने रात में उड़ा लिया । गाड़ी मालिक के भाई जोगिंदर ने फोन पर बताया कि उनकी पिकअप 2 दिन से घर के बगल में भाड़ा न मिलने से खड़ी थी आज सुबह जब जोगिंदर के पिता जी उठे तो देखा पिकअप अपने स्थान पर नहीं है इस पर उन्होंने घर के अन्य सदस्यों से जानकारी ली कि कहीं पिकअप भाड़ा लेकर तो नहीं गयी इसी पूछ ताछ के दौरान उनकी निगाह घर में टंगे पिकअप की चाभी देख उन्हें पक्का विश्वास हो गया कि उनकी पिकअप चोरी हो गई है। मामले की सूचना स्थानीय थाने पर दे दी गई है।
गाड़ी न0 UP 47 T 2784 बताई जा रही है।


