शोहरतगढ़ विकास खंड के ग्राम खड़गवार की डी एम ने की जांच इंटरलोकिंग के नीचे गिट्टी नहीं मिली सचिव मिथलेश उपाध्याय को प्रतिकुल प्रविष्टी देने के आदेश

ग्राम विकास के कार्य का जैसे जैसे भुगतान होता जा रहा है डी एम स्थलिय जांच के लिए पहुंच रहे हैं |

kapilvastupost

सिद्धार्थनगर 19 अक्टूबर 2024/ जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा ग्राम पंचायत खरगवार, विकास खण्ड शोहरतगढ़ में राम आसरे के घर से सनाउल्लाह के घर तक इन्टरलाकिंग सड़क का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा इन्टरलाकिंग सड़क को खोदवाकर देखा गया। एमबी और स्टीमेट का मिलान किया गया। सड़क के नीचे मानक के अनुरूप गिट्टी नही पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।

आर0आर0सी0 सेन्टर की गुणवत्ता ,खराब पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सचिव सुश्री मिथलेश उपाध्याय को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गांव का कूड़ा एकत्रित कर आर0आर0सी0 सेन्टर पर लाने का निेर्दश दिया।

जांच के क्रम में प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत खरगवार, टोला-नकथर, विकास खण्ड शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कक्ष निर्माण के कार्य को देखा गया।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाये जाने कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने ए.ई. डीआरडीए व डीसी निर्माण बेसिक शिक्षा को निर्देश दिया कि जांच कर सयंुक्त रिपेार्ट उपलब्ध कराये।

जांच के क्रम में निर्माणाधीन पानी की टंकी, ग्राम पंचायत खरगवार, विकास खण्ड शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पानी की टंकी के निर्माण कार्य को देखा गया। जिलाधिकारी ने समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, ग्राम पंचायत खरगवार, विकास खण्ड शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टाक रजिस्टर, उठान रजिस्टर का मिलान किया गया। सब ठीक पाया गया।