siddhartha nagar – जिलाधिकारी ने किया नगर पंचायत बढ़नी कार्यालय का निरीक्षण

kapilvastupost

सिद्धार्थनगर 19 अक्टूबर 2024/जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा नगर पंचायत, कार्यालय बढ़नी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 ने राज्य वित्त के रजिस्टर का अवलोकन किया गया। 2022-23 में 15वॉ वित्त आयोग की धनराशि के व्यय के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी।

इसके अलावा आई.जी.आर.एस. रजिस्टर, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जी.पी.एफ. बुक, हाउस टैक्स रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर, आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया गया।

इसके अलावा नगर पंचायत में लगे हाई मास्क लाइट की पत्रावली को भी देखा गया। इसके अलावा 11 वार्डो में पानी पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिसकी पत्रावली को देखा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराये।

इसके पश्चात जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा नगर पंचायत, बढ़नी के अन्तर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुसार कराये। इसके अलावा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बढ़नी, व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post