सिद्धार्थ नगर – E O इटवा की पूर्व पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान मौके पर पहुंची जांच टीम

Kapilvastupost

जिला सिद्धार्थनगर में एक महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मृतिका अपने तलाकशुदा पति के साथ रह रही थी पूरा मामला जिला सिद्धार्थ नगर के सदर थाना क्षेत्र इंद्रा नगर का है जहां पर इटवा नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी पद पर तैनात पति और मृतिका किराये का मकान लेकर रह रहे थे।

मृतिका ने 2017 में प्रेम विवाह किया था मगर 2022 में दोनों के बीच तलाक में हो गया था।

लेकिन पिछले 2 महीने से मृतिका फिर से अपने पति के साथ रहने लगी थी। पुलिस को उसके पति ने फोन के जरिए अपने पत्नी के फंदे से लटके होने की सूचना दी।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

बाईट-क्षेत्राधिकारी सदर
अरुणकांत सिंह