बिग ब्रेकिंग सिद्धार्थ नगर – चार वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार खून से लतपथ मिली बच्ची, मौके पर फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Kapilvastupost

4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना।
इटवा थाना क्षेत्र के केवटली गांव का मामला।
घर के बरामदे में अपनी मां के साथ सो रही थी मासूम। रात 2 से 3 बजे मां की आंख खुलने पर नही मिली मासूम।

रात में परिजनों व ग्रामीणों के तलाश के दौरान गांव के बाहर तालाब के पास मिली मासूम।

खून से लतपत था बच्ची का शरीर । बच्ची की हालत देख फौरन उसे पहुंचाया गया नजदीकी अस्पताल। जहां से उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर।

पुलिस गाँव के एक युवक को शक के आधार पर थाने लाकर कर रही है पूछताछ।

इतने कड़े कानून के बाद भी बढ़ता जा रहा बलात्कार का मामला ।

हद तो अब हो गई जब 4 साल के बच्ची को घर से तालाब के पास उठा ले गए,

और हैवानियत कर रोती बिलखती मासूम को खून में लथपथ हाल में छोड़ कर भाग गया,

उसी अभी से अपना नाम तक लेना नहीं आता है शैतानों को किस तरह पहचान कराएगी ये देखने वाला मामला है,

लोगों ने कहा ऐसे हैवानों को जब तक सख्त सजा नहीं मिलेगी मामला ऐसे ही दिन ब दिन बढ़ता रहेगा,

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, बारीकी से कर रही है जांच